कार्यक्रम में जयंती कुमारी को पाग, चादर, माला, बुके, पुस्तक, डायरी एवं कलम भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता समस्तीपुर विकास मंच के संयोजक सह जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने की, जबकि संचालन समाजसेवी ई. राजेश कुमार राय ने किया। स्वागत भाषण पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामविनोद पासवान ने दिया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर डॉ. रजनीश कुशवाहा ने किया।
ज्ञात हो कि मोरदीवा निवासी एवं रेल डाक सेवा में कार्यरत राम विनोद राय की पुत्री जयंती कुमारी ने अपने चौथे प्रयास में यह सफलता हासिल की है। वह लोकप्रिय समाजसेवी ई. पंकज कुमार की ममेरी बहन हैं। समारोह को संबोधित करते हुए समस्तीपुर विकास मंच के संयोजक सह जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि जयंती कुमारी की यह उपलब्धि पूरे परिवार के साथ-साथ समस्तीपुर क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि जयंती ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर जिले का नाम बिहार में रोशन किया है।
समाजसेवी ई. राजेश कुमार राय एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामविनोद पासवान ने कहा कि यह जयंती की सफलता की शुरुआत है। आने वाले समय में उनकी प्रतिभा और ऊंचाइयों को छुएगी। उन्होंने कहा कि मेहनत, समर्पण और दृढ़ संकल्प के साथ किया गया प्रयास हमेशा सफलता की ओर ले जाता है।
मौके पर समस्तीपुर विकास मंच के संयोजक राकेश कुमार ठाकुर, सह संयोजक ई. राजेश कुमार राय, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामविनोद पासवान, समाजसेवी ई. पंकज कुमार, प्रोफेसर डॉ. रजनीश कुशवाहा, समाजसेवी डॉ. रामपुकार सिंह, जयंती के पिता राम विनोद राय, रेल अधिकारी मुकेश यादव, सोनम कुमारी, समाजसेवी सह अधिवक्ता मो. शाहिद हुसैन उर्फ मुखिया जी, समस्तीपुर विकास मंच के प्रखंड अध्यक्ष सह जिला राजद महासचिव मनोज कुमार राय, लियाफी के सचिव प्रमोद कुमार पप्पू, राजद नेता जयलाल राय, माकपा नेता राम लौलिन राय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


